आगरा, अप्रैल 6 -- थाना क्षेत्र में एटा रोड पर काली नदी के निकट नील गाय से टकराकर स्कॉर्पियो कार खाई में जा गिरी। कार सवारों की चीखपुकार पर जुटे लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सभी घायलों को एटा मेडिकल कालेज भेज दिया है। हाइड्रा की मदद से कार को बाहर निकाला गया है। कार की टक्कर लगने से घटना स्थल पर नील गाय भी मृतावस्था में मिली। पुलिस के मुताबिक रविवार को जानकारी मिली कि एटा रोड पर एक कार नील गाय से टकराकर सड़क किनारे खाई में गिर गई है। कार में कई लोग सवार हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए एटा मेडिकल कालेज भेज दिया। इसके बाद हाइड्रा की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला जा सका। पुलिस की मानें तो कार की टक्कर लगने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.