कन्नौज, अप्रैल 13 -- जीटी रोड हाईवे पर शाहजहांपुर गांव के पास सडक़ पर अचानक आई नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। दोनों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना अंतर्गत गुलाबपुर गांव निवासी राजेश कुमार (62) पुत्र कप्तान सिंह अपनी पत्नी विशुना कुमारी (58) को दवा दिलाने साथ बाइक से जसोदा गांव के पास बछज्जापुर जा रहे थे। सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात जब वह जीटी रोड हाइवे पर शाहजहांपुर के पास पहुंचे, तभी अचानक सामने आई नीलगाय उनकी बाइक से टकरा गई, जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां स्थानीय लोगों की मदद उन्हें एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया गया। यह भी पढ़ें- बाइक सवार दंपति को पिकअप ने मारी टक्कर, महिला की मौत वहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.