हरदोई, अप्रैल 4 -- हरदोई। बाइक नीलगाय से टकराने से पल्लेदारी कर लौट रहे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा माधौगंज से कुरसठ मार्ग पर सहिजना नेवादा गांव के पास हुआ। माधौगंज थानाक्षेत्र के गोंतरा गांव निवासी 35 वषीर्य रामजीवन शुक्रवार शाम पल्लेदारी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक सामने नीलगाय आ गई, जिससे उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी शिखा सहित दो भाई और दो बहनें हैं। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। शहर कोतवाल संजय त्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.