मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- दूवरियाकोठी, एसं। देवरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुर सरैया गांव स्थित स्टेट हाईवे मलंग स्थान के समीप शनिवार की शाम देवरिया से पारू लौट रहे डाटा ऑपरेटर गुड्डू कुमार की बाइक एक नीलगाय से टकरा गई। इस हादसे में गुड्डू कुमार बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए पारू सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। गुड्डू देवरिया थाने के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर पारू लौट रहा था कि शाम करीब छह बजे विशुनपुर सरैया मलंग स्थान स्टेट हाईवे पर एक नीलगाय बाइक से टकरा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.