भागलपुर, मई 4 -- नवगछिया, निज संवाददाता। सबौर से नवगछिया आ रहे ऑटो के तेतरी दुर्गमंदिर चौराहे के पास विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर पलट जाने से उसमें सवार रंगरा निवासी महेंद्र पंडित (65 वर्ष), अमापुर निवासी आनंद कुमार (10 वर्ष), बाखरपुर निवासी लूसी कुमारी (30 वर्ष), बखरी निवासी ज्ञानवती देवी (65 वर्ष) तथा घोघा पक्कीसराय निवासी शंभू मंडल (45 वर्ष) के रूप में हुई है। इसके अलावे चार और यात्रियों को मामूली चोटें लगी थी। घायलों को पुलिस द्वारा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें आनंद कुमार, ज्ञानवती देवी और महेंद्र पंडित शामिल हैं। घायलों ने बताया कि सबौर से यात्रियों को लेकर टेंपो च...