हापुड़, अप्रैल 23 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत किठौर रोड पर छोइया पुल के पास गुरुवार सुबह एक कार अचानक सड़क पार कर रही नील गाय से टकरा गई। कार सड़क किनारे खड़ी बुग्गी को तोड़ती हुई खाई में जा पलटी। इस हादसे में कार सवार मेरठ निवासी युवक घायल हो गए। मेरठ के मवाना क्षेत्र के गांव निदावली निवासी अवनीश अपने तीन सा​थियों के साथ हापुड़ से अपने गांव वापस लौट रहे थे। सुबह करीब छह बजे जैसे ही उनकी कार मुदाफरा और लौटी के बीच पहुंची तो अचानक एक नील गाय सड़क पर आग गई। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और नील गाय को टक्करा कर सड़क किनारे खड़ी बुग्गी से टकराते हुए खाई में पलट गई। यह भी पढ़ें- कार और टैम्पू की भिड़ंत, किशोर घायल आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और कार सवारों को बाहर ​निकाला और पुलिस की मदद से अस्पताल में ...