शामली, जनवरी 5 -- पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक नीलगाय के अचानक सड़क पर आ जाने से बड़ा हादसा हो गया। बनती खेड़ा पुलिस चौकी से पहले भट्टे के समीप मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही एक कार नीलगाय से टकराकर अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गई। इस हादसे में कार सवार हिसार निवासी करण और दीक्षा समेत अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सभी की हालत सामान्य बताई है। वहीं इसी नीलगाय को बचाने के प्रयास में पीछे से आ रही एक अन्य कार भी हादसे का शिकार हो गई। चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर वाहन मोड़ने की कोशिश की, लेकिन कार पास में स्थित एक भट्टे की दीवार से जा टकराई। इस कार में सवार शामली निवासी मुकेश बंसल, वरुण बंसल, विवेक बंसल और हाजी नसीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.