हाथरस, मार्च 27 -- सादाबाद, संवाददाता। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चौहान हॉस्पिटल के सामने अचानक नीलगाय के सड़क पर आ जाने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेंपो से जा टकराई। हादसे में टेंपो पलट गया,सवार पांच महिलाएं घायल हो गईं। आगरा से सादाबाद एक गमी में शामिल होने आ रही महिलाएं टेंपो में सवार थीं। इसी दौरान चौहान हॉस्पिटल के पास अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में इनोवा क्रिस्टा चालक संतुलन खो बैठा और वाहन टेंपो से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टेंपो पलट गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सरकारी एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.