कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के सयारा रेलवे ओवरब्रिज के पास नीलगाय से टकराकर कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया। कार क्षतिग्रस्त हो गई। पहाड़पुर कोदन निवासी 32 वर्षीय महेंद्र कुमार पुत्र दिनेश कुमार शुक्रवार को कार से दावत खाने गया था। रात करीब 12 बजे वह कार से लौट रहा था। इसी दौरान सयारा स्थित ओवरब्रिज के समीप अचानक कार के सामने नीलगाय आ गई। इससे कार नीलगाय से टकराकर खाई में पलट गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...