गंगापार, जनवरी 8 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। करछना थाना क्षेत्र के पनासा गांव निवासी एक युवक बुधवार रात सड़क हादसे का शिकार हो गया। भीटरिया गांव के सामने अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पनासा गांव निवासी अखिलेश विश्वकर्मा पुत्र रमाशंकर विश्वकर्मा बुधवार को डीहा गांव गया हुआ था। रात करीब आठ बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह भीटरिया गांव के सामने पहुंचा, तभी अचानक नीलगाय सड़क पार करने लगी। अचानक सामने आई नीलगाय से टकराने के कारण अखिलेश संतुलन खो बैठा और बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.