संभल, मई 23 -- असमोली थाना क्षेत्र के लोदीपुर-मढ़न मार्ग पर देर रात सड़क पार कर रही नीलगाय से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सतवीर सिंह और सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक लकड़ी का कार्य कर घर लौट रहे थे। घटना के बाद राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। दोनों घायलों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सतवीर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...