नीलगाय से टकराई बाइक, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
सुल्तानपुर, अगस्त 9 -- गोसाईगंज, (सुलतानपुर), संवाददाता। लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित खरगपुर ढाबे के निकट शनिवार रात एक नीलगाय के अचानक सड़क पर आ जाने से बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगेव गांव के रहने वाले प्रिंस अहमद (30), जो मुन्ना के पुत्र हैं, और मोहम्मद नसीम अहमद के पुत्र नईम अहमद, शनिवार रात लगभग आठ बजे मोटरसाइकिल से सुल्तानपुर शहर से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान गोसाईगंज थाना क्षेत्र में खरगपुर ढाबे के पास सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई, जिससे बाइक की उससे भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल महेश पांडेय म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.