सुल्तानपुर, फरवरी 3 -- गोसाईगंज,संवाददाता। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आयुबपुर बरुई मार्ग पर नीलगाय से टकराकर दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको अस्पताल ले जाया गया है। थानाक्षेत्र बडेगांव सुरौली निवासी वीरेंद्र वर्मा उर्फ वीरू (32) और पांडेयपुर निवासी राजेंद्र यादव (40) बरुई की ओर बाइक से जा रहे थे। देवरिया गांव के पास अचानक नीलगाय से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए है...