जौनपुर, जनवरी 5 -- जौनपुर, संवाददाता। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर सड़क हादसे में रविवार को बाइक सवार दो युवक नीलगाय से टकरा कर घायल हो गए। सिकरारा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर गांव निवासी आर्यन निषाद और आनंद विश्वकर्मा बाइक से किसी कार्य से जौनपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बोधापुर स्थित पेट्रोल पंप के पास अचानक हाईवे पार करती नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई। इससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने जांच की और बताया कि दोनों के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.