बगहा, फरवरी 2 -- बेतिय, हिन्दुस्तान संवाददाता। बेतिया-अरेराज पथ पर मुफस्सिल थाना के हरदिया चौक के समीप नीलगाय से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे ऋतिक राज उर्फ सचिन (22) की मौत घटनास्थल पर हो गयी। बाइक पर पीछे बैठा अमवा मझार के फरवा निवासी विवेक पटेल (25) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना रविवार की रात्रि 8.30 बजे की है। एसडीपीओ-1 विवेक दीप ने बताया कि ऋतिक राज की मौत सड़क हादसे में हुई है। जख्मी विवेक पटेल का इलाज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक जगदीशपुर के कठैया विशुनपुरवा वार्ड नं. 7 निवासी राकेश सिंह के पुत्र थे। पुलिस सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसर ऋतिक राज इंटर प्रैक्टिल का कॉपी जमा कराने के लिए रविवार की दोपहर 12 बजे घर से बोलकर निकला था। इसके बाद देर शाम में ऋतिक को मां मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.