नीलगाय से टकराई कार, सभी बाल-बाल बचे
गोंडा, अप्रैल 7 -- टिकरी, संवाददाता। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटरा किशुनदासपुर मार्ग पर सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अयोध्या से गोंडा आ रही कार कोल्हमपुर माता मंदिर के पास अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब नौ बजे कार तेज गति से आ रही थी, तभी सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई और चालक को संभलने का मौका नहीं मिला। जोरदार टक्कर के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन एयरबैग खुलने से उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कार सवारों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी उमेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.