जौनपुर, मई 11 -- मुंगराबादशाहपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ मुंगराबादशाहपुर के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र रविवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। वह अपने निवास स्थान गरियांव से मुंगराबादशाहपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। गोधुआ के पास अचानक झाड़ियों से निकला नीलगाय सड़क पार करने लगा और चलती कार से टकरा गया। चालक ने तत्परता दिखाते हुए कार को नियंत्रित कर ब्रेक लगा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सीट बेल्ट लगाए होने के कारण कार सवार सुरक्षित रहे। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी के सुरक्षित होने पर राहत जताई। यह भी पढ़ें- नीलगाय के सामने आने से कार हुई अनियंत्रित, युवक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...