नीलगाय से टकराई कार, बाल-बाल बचे प्रबंधक
कन्नौज, अप्रैल 16 -- आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रदीप तिवारी गुरुवार शाम लगभग सात बजे कार से कहीं जा रहे थे। जब वह चपुन्ना मार्ग पर पहुंचे, तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर एक तेज रफ्तार नीलगाय सड़क के बीचों-बीच आ गई। रफ्तार अधिक होने के कारण चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार सीधे नीलगाय से जा टकराई। हादसे में जहां कार क्षतिग्रस्त हो गई वहीं नीलगाय भी घायल हो गई। हालांकि इस हादसे में प्रबंधक प्रदीप तिवारी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.