नीलगाय से टकराई कार, एयरबैग खुलने से बची जान
बदायूं, जुलाई 10 -- बिसौली, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस वे पर बिसौली के युवा व्यवसायी गौरव वार्ष्णेय की कार नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन समय पर एयरबैग खुल जाने से चालक समेत चार लोगों की जान बच गई। गौरव वार्ष्णेय का नगर में इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर का व्यवसाय है। उनका गाजियाबाद और दिल्ली आदि शहरों में अक्सर आना-जाना रहता है। बुधवार रात वह गाजियाबाद से लौट रहे थे। हापुड़ से गंगा एक्सप्रेस वे पर करीब 10 किलोमीटर आगे बढ़ने के बाद अचानक एक नीलगाय उनकी कार के सामने आ गई, जिससे कार उसकी चपेट में आ गई। बारिश के कारण कार की रफ्तार कम थी और समय रहते चारों एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।हादसे के बाद गौरव ने डायल-112 पर सूचना दी। उनका आरोप है कि करीब एक घंटे बाद पुलिस की ओर से संपर्क किया गया। उन्होंने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.