हाथरस, अप्रैल 26 -- नीलगाय भगाने को लेकर विवाद, दो भाइयों पर हमला -(A) - कोतवाली सासनी क्षेत्र के दरकौली का मामलाहाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव दरकौली में नीलगाय भगाने को लेकर दो भाइयों पर भाला व गंडसा से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।दरकौली निवासी प्रमोद कुमार शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि 25 अप्रैल को उनके भतीजे गोलू और नरेश अपने खेतों पर गए थे। आरोप है कि उसी दौरान खानपुर थाना हाथरस जंक्शन निवासी राजकुमार और सौरभ अपने खेतों से नीलगायों को प्रमोद के खेतों की तरफ ला रहे थे। यह भी पढ़ें- रंजिश के चलते दो भाइयों पर जानलेवा हमले में केस दर्ज जब गोलू ने नीलगायों को खेत में लाने से मना किया तो दोनों आरोपी भड़क गए। आरोप ...