गोरखपुर, मार्च 14 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सहिजना गांव में नीलगाय खदेड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पिटाई कर दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी गुलाब प्रजापति ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि शुक्रवार शाम रीता देवी, प्रदीप प्रजापति, प्रद्युम्न प्रजापति और रामआशीष प्रजापति नीलगाय खदेड़ने की बात को लेकर उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.