मथुरा, मई 2 -- थाना राया अंतर्गत आयराखेड़ा से दुनैटिया की ओर जाने वाले बंबा की पटरी के समीप नीलगाय का शिकार करने के लिये गोली मारने वाले आरोपी युवक के प्रकाश में आने पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात बरेली हाइवे पर आयराखेडा बंबा के समीप से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बंदूक आदि बरामद कर चालान किया। बताते चलें कि गुरुवार रात करीब आठ बजे केडी स्कूल के पास आयराखेडा से दुनैटिया बंबा के किनारे नीलगाय का शिकार करने के उददेश्य से बाइक सवार युवक ने बंदूक से गोली मारी थी। तभी वहां होकर अपने गांव पीहरी जा रहे युवक दीपक चौधरी व अन्य लोग उसकी तरफ दौड़े तो तो वह बाइक छोड कर भाग गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर उसकी बाइक कब्जे में ले नम्बर के आधार पर आरोपी युवक की तलाश में जुट गयी। प्रभारी निरीक्षक राया क...