नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रेलर
गाजीपुर, जुलाई 26 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के राष्ट्रीय हाईवे पर शनिवार की देर रात एक सड़क हादसा टल गया। जसदेवपुर मोड़ और बढ़नपुरा पुलिया के बीच बालू से लदा एक ट्रेलर अचानक सड़क पर आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। संयोगवश चालक सुरक्षित बच गया और किसी प्रकार की जानहानि नहीं हुई। लोगों के अनुसार बालू लदा ट्रेलर बिहार के दाउदनगर से गोरखपुर की ओर जा रहा था। शनिवार की रात करीब एक से दो बजे के बीच जैसे ही ट्रेलर जसदेवपुर मोड़ के समीप पहुंचा, अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रेलर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही पलट गया।हादसे में ट्रेलर चालक शकील अहमद (23 वर्ष), निवासी बस्ती कलां, बाल-बाल बच गए। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.