बागपत, अप्रैल 8 -- बागपत। टांडा-रमाला मार्ग पर बुधवार दोपहर नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। लूंब गांव निवासी आयुष और नमन अपने घर से किशनपुर बराल स्थित अपने मामा मोहित से मिलने गए थे। मामा से मिलने के बाद वे दोनों कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार टांडा-रमाला मार्ग पर किरठल गांव के पास पहुंची, तो पेट्रोल पंप के सामने अचानक से कार के सामने नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक उसमें फंस गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.