गंगापार, अप्रैल 26 -- मेजारोड से घर लौट रहे चारपहिया वाहन सवार चालक व उसके साथी दुर्घटना के शिकार हो गए। इस घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को हुई तो वह घटनास्थल पर पहुंच गए। मदरामुकुन्दपुर के अजय कुमार तिवारी अपने साथियों के साथ किसी काम से मेजारोड बाजार गए थे, वहां से घर के लिए चले तो रास्ते में दलई का पुरा माइनर के पास अचानक उनके वाहन के सामने नीलगाय आ गया। नीलगाय की टक्कर से चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर माइनर की पुलिया के ठोकर से टकरा गई। संयोग रहा कि ठोकर से भिड़ते ही वाहन का एयर बैग खुल गया। जिससे इसमें रहे चालक व उसके साथी बाल-बाल बच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...