बहराइच, अप्रैल 11 -- खेत में गेंहू की फसल कटाई, मंड़ाई का चल रहा था काम फखरपुर , संवाददाता। गेंहू के खेत मे काम कर रहे किसान पर आक्रामक उछाल भरती नीलगाय ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रुप से घायल किसान दूर जा गिरा। जिसके चलते उसकी जान बच गई। खेत में काम कर रहे अन्य किसानों ने पथराव कर नील गाय के झुंड को खदेड़ाजानकारी होते ही परिजनों ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से घायल को आनन फानन में फखरपुर सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर बनी हुई देख प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।फखरपुर थाने के हैबतपुर के मजरे कहांरनपुरवा निवासी श्यामू पुत्र मोल्हे शनिवार सुबह अपने गेहूं के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उछाल भरता नीलगाय का झुंड खेत में आ पहुंचा। उसको भगाने के प्रयास में एक नीलगाय ने पलट कर श्यामू पर हमला कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.