गढ़वा, जनवरी 31 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा थानांतर्गत बभनी गांव में एक मोटर साइकिल पर सवार चाचा-भतीजा नीलगाय के हमले में घायल हो गया। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। गुरुवार शाम लगभग 7 बजे मझिआंव थाना क्षेत्र के दुबेतहले गांव निवासी लगभग 22 वर्षीय बाबूलाल रवि और उसके चाचा चाचा सोनू रवि दोनों बरडीहा स्थित अपने रिश्तेदार के यहां से मोटरसाइकिल से गुरुवार को घर वापस लौट रहे थे। उसी क्रम में बरडीहा- मझिआंव मेन रोड के बभनी गांव में अचानक नीलगाय मोटर साइकिल सवार को रौंदते हुए पार कर गई। उससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों घायल को आनन -फानन में रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से बाबूलाल को रिम्स रेफर किया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.