गाजीपुर, मार्च 29 -- भांवरकोल। थाना क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव के सिवान में नीलगाय के हमले में एक अधेड़ की जान चली गई। मृतक 56 वर्षीय नन्दलाल चौधरी शेरपुर कला गांव का ही रहने वाला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसा रविवार की दोपहर नन्दलाल अपने परवल के खेत में काम कर रहा था। इसी बीच खेत से गुजर रहे नीलगायों के झुंड में से एक ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर घायलावस्था में परिजन उसे इलाज के लिए मुहम्मदाबाद ले जा रहे थे, जहां बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सिवान में जंगली जानवरों का यह पहला हमला नहीं है। इसके पहले भी जंगली सूवरों के हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। नन्दलाल खेती बारी कर किसी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.