नीलगाय के सामने आने से कार हुई अनियंत्रित, युवक घायल
बुलंदशहर, मई 10 -- गुलावठी-बुलंदशहर मार्ग पर ग्राम कैथाला की पुलिया के पास अचानक नीलगाय के सामने आने से एक क्रेटा कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर पार कर एक बाइक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार खुर्जा निवासी युवक अभिषेक पुत्र नरेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। अभिषेक खुर्जा से हापुड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गुलावठी की ओर से आ रही क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर उनकी बाइक से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अभिषेक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस टक्कर में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि नीलगाय के अचानक सड़क पर आने के कारण कार अनियंत्रित हुई और बाइक से टकरा गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.