नीलगाय के सड़क पर आने से बाइक सवार की गई जान
छपरा, मई 5 -- दाउदपुर(मांझी)। ताजपुर-एकमा मुख्य सड़क मार्ग पर चंदउपुर गांव के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र की चेफुल पंचायत अंतर्गत इमादपुर बिंटोलिया निवासी दुखहरण प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अमित अपनी भतीजी रितिका का इलाज कराने के लिए बाइक से एकमा जा रहा था। इसी दौरान चंदउपुर गांव के समीप अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक कुछ दूर जा गिरा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को उठाकर एकमा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। मृतक की मां बिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.