इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- जसवंतनगर, संवाददाता। क्षेत्र में रबी सीजन की सरसों, गेहूं, जौ, चना और अरहर की फसलें कटने के बाद खेत खाली हो गए हैं। किसानों ने समय का सदुपयोग करते हुए सरसों और आलू के खाली खेतों में दोबारा दलहनी फसलों के साथ मक्का की बुवाई शुरू कर दी है, लेकिन नीलगायों के बढ़ते आतंक ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक दिन हो या रात नीलगायों के झुंड खेतों की ओर रुख कर लेते हैं। ये झुंड नई उगी दलहनी फसलों और मक्का के पौधों को न केवल चट कर रहे हैं, बल्कि खेतों में उछल-कूद कर फसलों को बुरी तरह रौंद देते हैं। इससे पौधे जड़ से उखड़ जाते हैं और पूरी फसल बर्बाद हो जाती है। किसानों ने बताया कि एक ही रात में उनकी आधी से अधिक फसल नष्ट हो गई। किसान रामेंद्र, सिंटू, पुनीत, राजकिशोर, कौशलेन्द्र, अश्विनी, राहुल, अवनीश आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.