सहारनपुर, मार्च 6 -- सरसावा। सहारनपुर जिले के सरसावा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर/बलवंतपुर में गुरुवार देर रात हादसे में ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत से लौटते समय नीलगाय के झुंड ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अंबाला रोड स्थित गांव सलेमपुर/बलवंतपुर की ग्राम प्रधान पूनम सैनी के प्रतिनिधि एवं पति सतीश सैनी (56) गुरुवार देर रात करीब 11 बजे खेत में चल रही बिजली की मोटर बंद करने गए थे। मोटर बंद कर जब वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक नीलगाय के झुंड ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े और झुंड उन्हें कुचलता हुआ आगे निकल गया। घायल अवस्था में सतीश सैनी ने हिम्मत दिखाते हुए परिजनों को घट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.