गाजीपुर, मई 1 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना के ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक नीलगाय के सड़क पर कूद जाने से टेंपो और बाइक की टक्कर हो गई। टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीलगाय अचानक हाईवे पर आ गई, जिससे वाहन चालक संभल नहीं सके। टेंपो पलटने के साथ ही उसमें सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे में टेंपो सवार 47 वर्षीय सुधीर श्रीवास्तव, 45 वर्षीय पुष्पा श्रीवास्तव, 48 वर्षीय आरती श्रीवास्तव, 26 वर्षीय शिल्पा श्रीवास्तव, 2 वर्षीय अभिनव, 42 वर्षीय विष्णुकांत शामिल हैं। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेस-वे के अंडरपास में टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल ये सभी बिरनो थाना क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.