नीलगाय की टक्कर से युवक घायल
गंगापार, फरवरी 27 -- क्षेत्र में नीलगायों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। नीलगाय न केवल किसानों की फसल को चट कर जा रहीं हैं, बल्कि सड़कों पर चलने वाले राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। लोगों का कहना है कि झुंड में रहने वाली नीलगाय रात के समय जब भी यात्री सड़क पर चलते हैं, उनके सामने आ जाती हैं, जिससे राहगीर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। गुरुवार की रात भटौती से काम कर लौट रहे पकरी सेवार निवासी अमरेश चन्द्र दुबे जैसे ही बाइक से देवहटा गांव के सामने पहुंचे नीलगायों का झुंड सड़क पर पहुंच गया। नीलगाय की टक्कर लगते ही बाइक से रहे अमरेश दुबे व रिंकू दुबे सड़क पर गिर तड़पने लगे। आसपास के लोग दोनों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल ले गए। इस घटना में अमरेश का हाथ टूट गया है। परानीपुर गांव के अनुज कुमार सेठ ने बताया कि परानीपुर डोरवा सोंराव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.