नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार घायल, लखनऊ रेफर
बस्ती, जून 30 -- कलवारी। क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर रसोईया गांव के पास सोमवार सुबह में नीलगाय की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के बाद पहले उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। गौसपुर गांव निवासी अमित गौड़ अगौना बाजार में चाट का ठेला लगाता है। सुबह वह बाइक से चाट का सामान लेने अगौना बाजार जा रहा था। अभी वह रसोईया गांव के पास पहुंचा था कि अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को सीएचसी बहादुरपुर कलवारी पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.