बदायूं, अप्रैल 16 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-आंवला रोड स्थित गांव सालारपुर के पास नीलगाय की टक्कर से विद्युत विभाग के दो कर्मचारी घायल हो गए। बुधवार सुबह पवन प्रताप सिंह निवासी बवनपुरा थाना उसावां और सचिन कुमार, निवासी अलीगढ़ एक ही बाइक पर सवार होकर बिजलीघर सालारपुर से बिल वसूली के लिए क्षेत्र में जा रहे थे। सालारपुर पहुंचते ही अचानक सड़क पार कर रही तेज रफ्तार नीलगाय से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। राहगीरों की सूचना पर बिजलीघर सालारपुर का स्टाफ मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.