नीलगाय का शिकार करने वाला शिकारी गिरफ्तार
चंदौली, अगस्त 7 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के जयमोहनी रेंज में गुरुवार को वन विभाग ने करंट लगाकर नीलगाय का शिकार करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वही नीलगाय के शव को बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया। वही आरोपी के अन्य साथियों की तलाश करने में वन विभाग की टीम जुटी है। डीएफओ बी शिव शंकर के निर्देश पर वन्यजीव संरक्षण अभियान के तहत जयमोहनी रेंज के भैसौड़ा कंपार्टमेंट संख्या-18 के हरियाबांध बीट क्षेत्र में तार बिछाकर करंट से वन्यजीव शिकार की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी होने पर गुरुवार को वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर नौगढ़ थाना क्षेत्र के उदितपुर सुर्रा गांव निवासी मुरारी यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वही नीलगाय के शव को मौके से बरामद कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.