नीलगाय का शिकार करता दिखाई दिया तेंदुआ, किसानों में दहशत
बागपत, जून 11 -- बरनावा के जंगल में किसानों को तेंदुआ नीलगाय का शिकार कर ले जाता दिखाई दिया। तेंदुए को सामने देख भयभीत किसान अपने नलकूपों पर चले गए। बाद में किसान एकत्र होकर वापिस गांव लौट आए। किसानों को जंगल में कई दिनों से तेंदुआ दिखाई दे रहा है। बरनावा के रकबा में खेती कर रहे बेगमाबाद गढ़ी गांव के किसानों को जंगल में कई दिनों से लगातार शाम ढलते ही वन क्षेत्र के आसपास तेंदुआ घूमता दिखाई दे रहा है। मंगलवार शाम किसान रामप्रकाश, बबलू, मनोज, विक्की आदि अपने खेतों में काम कर रहे थे। किसानों को एक रास्ते पर नीलगाय के बच्चे को मुंह में दबाए वन क्षेत्र की तरफ जाता हुआ एक तेंदुआ दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- नीलगाय का शिकार करता दिखाई दिया तेंदुआ, किसानों में दहशत किसान तेंदुए को देख सहम गए। इसके बाद किसानों ने एक दूसरे को फोन कर तेंदुआ देखे जाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.