फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 11 -- फर्रुखाबाद। जंगली जानवरों के लिए जगह कम होती जा रही है। इसलिए आयदिन जंगली जानवर शहर की घनी बस्तियों में पहुंचने की घटनाएं सामने आती रहती है। शुक्रवार देर शाम जंगल से भटकर एक नीलगाय का बच्चा कादरीगेट क्षेत्र में पहुंच गया। जब लोगों ने इसको देखा भीड़ लग गई। लोगों ने इसको पकड़कर एक हैंडपंप में बांध दिया और इसकी सूचना वन विभाग को दी गईं। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर इसका रेस्क्यू कराया और रहिला वन क्षेत्र में छुड़वाया गया। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि नीलगाय का बच्चा जंगल से भागकर किसी तरह बस्ती में पहुंच गया था इसको रोहिला जंगल में छुड़वाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.