गंगापार, फरवरी 12 -- मेजा तहसील क्षेत्र के रामनगर, निबैया, पट्टीनाथ राय, शिवपुरा, उंचडीह सहित तरहार के परानीपुर, रैपुरा, मदरा मुकुंदपुर, परवा, भभौरा एवं कनिगड़ा गांव के किसान इन दिनों भारी संकट से जूझ रहे हैं। जी-तोड़ मेहनत कर तैयार की गई गेहूं की हरी-भरी फसल पर नीलगायों के झुंड और आवारा मवेशी कहर बनकर टूट रहे हैं। किसानों का कहना है कि जहां एक ओर मौसम की मार से फसलें पहले ही प्रभावित होती हैं, वहीं दूसरी ओर जंगली जानवर और आवारा मवेशी उनकी मेहनत पर पानी फेर दे रहे हैं। रात-दिन खेतों की रखवाली करने के बावजूद फसलों को बचा पाना मुश्किल हो रहा है। किसानों के खेतों से हटते ही नीलगायों के झुंड पहुंचकर फसल चट कर जाते हैं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.