छपरा, अप्रैल 15 -- तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न गांवों में नीलगायों के झुंड द्वारा मक्का की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पचभिंडा कोइरी टोला, बेलहरी, किसुनपुरा, फरीदपुरा, संग्रामपुर, रसीदपुर, भटगाई, परौना, मोलनापुर, नारायणपुर बलुआ टोला, भगवतपुर सहित दर्जनों गांवों में किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। नीलगाय खेतों में घुसकर मक्का के बाल तोड़कर पूरी फसल को बर्बाद कर रही हैं, जिससे किसानों को प्रतिदिन आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।किसानों ने बताया कि फसल की सुरक्षा के लिए वे दिन-रात खेतों की रखवाली कर रहे हैं, लेकिन झुंड में आने वाली नीलगायों को खदेड़ना आसान नहीं है। यह भी पढ़ें- किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं जंगली जानवर कई बार उन्हें भगाने की कोशिश करने पर नीलगाय आक्रामक हो जाती हैं और किसानों पर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.