नीलगायों के झुंड ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, एएनएम मां की मौत
सासाराम, जून 11 -- करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोनार-जगदतपुर नहर पथ पर पीपरा खुर्द गांव के समीप बुधवार को नीलगायों के झुंड की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि बेटे का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, डुमरा निवासी रंजन कुमार सिंह की पत्नी निभा कुमारी करगहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं।
घटना का विवरण बुधवार को वह स्वास्थ्य उपकेंद्र बभनी में कार्य निपटाने के बाद अपने पुत्र कौशल कुमार सिंह के साथ बाइक से करगहर सीएचसी लौट रही थीं। इसी दौरान पीपरा खुर्द गांव के बधार में नहर तटबंध के किनारे घने पेड़ों के बीच से अचानक निकले नीलगायों के झुंड ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदते हुए पार कर दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर बाद वहां से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.