नीलगायों की मौत से ग्रामीणों में दहशत
बस्ती, मई 16 -- बस्ती। जिले के सल्टौवा विकासखंड क्षेत्र के भिऊरा सिवान में नीलगायों की अचानक हो रही मौत से ग्रामीणों में दहशत है। बीते कुछ दिनों में कई नीलगायों के मृत मिलने की घटनाओं ने क्षेत्र में चर्चा का विषय है।ग्रामीणों का कहना है कि जानवर किसी संक्रामक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। खेतों और सिवान क्षेत्रों में नीलगायें कमजोर अवस्था में दिखाई दे रही हैं। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि खुरपका-मुंहपका समेत अन्य पशु रोगों के कारण उनकी मौत हो रही है। हालांकि अभी तक पशुपालन विभाग की ओर से किसी बीमारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार नीलगायों के मरने से बदबू फैल रही है और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से तत्काल जांच कर मृत जानवरों का सुरक्षित निस्तारण कराने की मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.