सासाराम, जुलाई 22 -- करगहर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय उच्च पथ सख्या-319 पर मझौली गेट के समीप मंगलवार की देर शाम नीलगायों का एक झुंड बाइक सवार को रौंदते हुए गुजर गया। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे कोचस सीएचसी में भर्ती किया गया। जहां प्रथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि करगहर थाना क्षेत्र के अररुआं निवासी सत्यनारायण सेठ का 40 वर्षीय पुत्र राजू कुमार कोचस से बड़हरी जा रहा था। बाइक लेकर जैसे ही एनएच-319 के मझौली गेट के समीप पहुंचा नीलगायों का एक झुंड उसे रौंदते हुए सड़क को पार कर गया। यह भी पढ़ें- Siwan News नीलगाय के धक्के से दो बाइक सवार घायल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तुषार कुमार ने बताया कि सिर में गंभीर चोटें आने के कारण मुंह से खून न...