सुल्तानपुर, मार्च 10 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। नीलगायों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। झुंड में घूम रहीं नीलगायें किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं, जिससे उनकी मेहनत और गाढ़ी कमाई बर्बाद हो रही है। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों की चुप्पी किसानों की परेशानी और बढ़ा रही है। क्षेत्र मे नीलगायों को पकड़ने की कोई व्यवस्था शासन की तरफ से नहीं की जा रही है और न ही फसलों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक उपाय उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शासन ने खेतों की घेराबंदी में कंटीले तार लगाने पर पाबंदी लगाए जाने से किसान खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। जरा सी चूक होते ही नीलगायों का झुंड खेतों में घुसकर फसलों को चट कर जाता है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अच्छी फसल की उम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.