औरंगाबाद, अप्रैल 24 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर शहर के नीलकोठी परिसर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी लिबरेशन का 57वां स्थापना दिवस और लेनिन की 156वीं जयंती नगर सचिव बिरजू चौधरी के नेतृत्व में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर की गई। शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पार्टी के वरिष्ठ साथी गिरजा राम ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। केंद्रीय कमिटी द्वारा जारी संकल्प पत्र का वाचन किया गया और पार्टी के इतिहास एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने वर्तमान राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों की समीक्षा करते हुए उसकी दिशा और प्रभाव पर भी अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- महिलाओं को गुमराह करने को लाया गया महिला आरक्षण बिल: भाकपा माले नेताओं ने बत...