नीलकोठी उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि से मिलेगी राहत
फतेहपुर, मई 31 -- फतेहपुर। मलवां सब डिवीजन के नीलकोठी विद्युत उपकेंद्र में लो वोल्टेज और ओवरलोड की समस्या दूर करने के लिए पांच एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इससे सौंरा उपकेंद्र का लोड भी कम होगा और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। एसडीओ प्रवीण शाक्य ने बताया कि अतिरिक्त ट्रांसफार्मर चालू होने के बाद सौंरा उपकेंद्र से संचालित सनगांव, मंझूपुर, बरी गोविंदपुर, पहाड़ीपुर, भाटनपुरवा, सेमरहा और सूपा गांवों की आपूर्ति नीलकोठी उपकेंद्र से की जाएगी। ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा चुका है और 11 केवी एचटी लाइन का कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होते ही नए फीडरों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.