एटा, जुलाई 2 -- बुधवार रात को नीलकंठ होटल संचालक के दोनों बेटों पर हमलावरों ने फायर कर दिए। हाथ में गोली लगने से एक बेटा गंभीर घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। मामले में घायल के पिता ने दो नामज्द, अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी है। कांशीराम कालोनी पराग डेयरी के पीछे निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र नेकराम सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि बस स्टेंड के सामने जिला पंचायत में स्थित दुकान में नीलकंठ होटल चलाते है। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे बेटा हिमांशु, भूरा निधौली रोड पर स्थित एक दुकान से पनीर लेने गए थे। जनेश्वर मिश्र गेट के पास खड़े होकर सिगरेट पीने लगे। आरोप है कि दो बाइक पर छह से सात लड़के आए और इसमें एक युवक वरुण जैन निवासी जैन गली, दूसरा निखिल सक्सेना उर्फ चिंटू निवासी मोहल्ला रेवाड़ी कोतवाली नगर,...