लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 1 -- गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गौ सेवा गतिविधि के अंतर्गत रविवार को नगर के नीलकंठ मैदान में गौ कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौ माता के चित्र की पूजा-अर्चना से हुआ। पंडित केशव मिश्रा ने संगीतमय शैली में गौ भजन प्रस्तुत करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के गौ प्रेम की महिमा का रोचक वर्णन किया। कथा के दौरान विभाग संयोजक सीतापुर विनीत सिंह भदौरिया ने संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपीं। वैद्य रामजी रस्तोगी को गौ सेवा सह-संयोजक,विनोद सागर गौतम को गौ सेवा प्रशिक्षण सह-संयोजक,गौरव जायसवाल को गौ सेवा पंचगव्य चिकित्सा सह-संयोजक,नीलू सिंह को गौ सेवा मातृशक्ति संयोजिका बनाया गया है। कार्यक्रम में जिला एवं नगर कोर कमेटी के पदाधिकारियों सहित आरएसएस परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.