गढ़वा, मार्च 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मझिआंव रोड स्थित जिला मुख्यालय के समीप जोबरइया के बंडा पहाड़ पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट श्री रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। यज्ञ स्थल पर एसडीओ संजय कुमार भी वहां पहुंचे। वहां उन्होंने व्यवस्थापकों से बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी ली। उधर अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास पंडित पंकज शांडिल्य जी महाराज की ओर से श्रीराम कथा अमृतवर्षा का संगीतमय आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास पंडित पंकज शांडिल्य जी महाराज ने वंदना के साथ कथा कहते हुए कहा कि राम कथा मुक्ति का मार्ग है। उन्होंने बताया कि परमात्मा की दो शक्तियां होती हैं-भक्ति और माया। आगे कहा कि जो लोग भक्ति का मार्ग अपनाते हैं उनका जीवन सुख औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.